छोटी सी जिंदगी है,
हर पल जी रहे है।
सब साथ है, सम्हालने को,
तभी तो सब्र से पी रहे है।।
लम्हे, कहा मिलते है,
सुकून के लोगो को यहां।
और हम है, हर घड़ी,
बे इंतिहा, इश्क़ कर रहे है।।
हां, इश्क़, सुन कर क्यों,
त्योरियां चढ जाती है।
क्या, यारो की मोहब्बत,
इस कैटेगरी में नहीं आती है।।
चलो, छोड़ो, अब क्या बहस,
करे इस मुद्दे पर।।
यारों से मिलते ही,
हमारी उमर कम हो जाती है
हमारी उमर काम हो जाती है
देव