[06/07, 7:57 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
अक्स पाकर तेरा, आइना भी गुज़र गया,
ना गुरूर रहा उसमे, चकनाचूर हो गया।।
देव
[06/07, 7:57 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
कर्ज कुछ मुस्कुराहट का ऐसा चढ़ा,
हाल ए दिल भी बयां, हंस कर किया।।
देव
[06/07, 8:03 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
तुम महफ़िल में अकेला, ढूंढ़ती रह गई,
मैं तन्हा दिल गिनते गिनते थक गया।।
देव
[06/07, 8:03 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
जख्म का इल्म, कैसे हो उनका,
मुस्कुराने का हुनर, कोई उनसे सीखे।
देव
[07/07, 8:50 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
जरूरी नहीं, इश्क़ है बोलो तुम मुझे,
नजर भर देखलो बस, समझ मैं जाऊंगा।
देव
[08/07, 8:39 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
जब वो थे, तो फुर्सत ढूंढ़ते थे,
अब फुर्सत है, और वो नदारद।।
देव
[09/07, 1:44 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:
वो चंद लम्हात, जो गुजारे थे कभी साथ तेरे,
बसते है वही, याद बनकर, जेहन में मेरे।
मुस्कुरा देता हूं, अक्सर तुझे याद करके,
निकल जाता है नाम तेरा, अक्सर कुछ कहते कहते।
देव
[09/07, 1:48 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:
कुछ बेहया सी, हो गई है, यादें तेरी,
ना वक़्त देखती है, ना जगहा।।
देव
[09/07, 1:16 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
यही तो बचाए है,
कुछ दोस्त बनाए है,
पास नहीं तो क्या,
मुस्कान तो लाए है
[09/07, 11:29 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
तुम इश्क़ भी हो, इबादत भी,
तुम हो गई, मेरी आदत सी,
बसी हो तुम ही खयालों में,
तेरा नाम है, मेरे हर अफसाने में।।
देव
[10/07, 11:50 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
उसके हुस्न में ही, वो बात थी,
किताब लिख डाली, एक तस्वीर पर उसकी।।
देव
[10/07, 11:50 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
ये अपनों कि ही महफ़िल लगती है जनाब,
जो मेरी नज़्म में, तालियां गायब है।।
देव
[11/07, 12:59 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
इतना भी काफी है, जीने के लिए,
कह सकूं अक्सर, मोहब्बत है तुझसे।।
देव
[11/07, 1:05 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
तख्त ओ ताज की ख्वाहिश क्या करूं,
गर, किस्मत में मोहब्बत है मिली तेरी।।
देव
[11/07, 1:10 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
वक़्त भी पल में, गुज़र जाता है,
सामने होती है, जब तस्वीर तेरी।
देव
[11/07, 1:13 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
अक्स मेरा, कब हो गया तेरा,
आइना कुछ पल, ना ये छुपा पाया।
[11/07, 1:16 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
तू कितनी गहरी, समाई है मुझमें,
अक्सर, दिखती हो, अक्स में मेरे।।
देव
[12/07, 11:12 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:
ख्वाब, ख्वाब में ही सही,
तू करीब तो है।।
देव
[12/07, 11:17 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:
मोहब्बत है, तभी तो इंतेज़ार है,
वरना, वक़्त से धीरे, मै भी नहीं था।।
देव
[12/07, 11:18 am] Dev… Devkedilkibaat.Com:
हर नज़्म लिख कर, फिर सोचता हूं,
अभी बहुत है लिखने को बाकी।।
देव
[12/07, 12:32 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
नहीं मै तुझको भूल पाऊंगा,
खुद को भी, गर मैं भुला कभी।।
देव
[12/07, 12:36 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
वक़्त कहा है, मोहब्बत को उन्हें,
जो नफरतों से मुखातिब, जहां में रहते है।।
देव
[12/07, 12:44 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
हर कदम, कामयाबी चूमे तेरा,
हर ख्वाब, तमन्ना हो पूरी तेरी,
फिक्र ना पल भर, तुझे तरसाए,
खुशनुमा ही तेरा, हर सफर।।
देव
[12/07, 1:08 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
तेरी चुप्पी, और हिचकियां मेरी जताती है,
कुछ तो कहा तूने, ख्यालों में मुझे।।
देव
[12/07, 2:59 pm] Dev… Devkedilkibaat.Com:
कुछ तड़प में मिठास होती है,
यार, प्यार की प्यास होती है,
क्यूं, रखूं रिश्ता, दूर का उससे,
गर उसकी हसीं याद, पास होती है।।
देव