Site icon DevKeDilSe

तन्हा

Advertisements

कुछ अनकही सी बाते
कभी बहुत कुछ कह जाती है

हमारे खुल के हसने मे छिपी
ख़ामोशी नजर नही आती है

हम तो सिर्फ तन्हा है
पर वो कुछ ज्यादा
इसीलिए हमें उनके आस पास
कुछ ज्यादा भीड़ नजर आती है

वक़्त से कर लेने में कुछ काम
अच्छा होता है
वक़्त गुज़र जाने पे
नादानियां समझ में आती है

इश्क है हमे ये
बोल भी नहीं पाते है
और वो हाथ किसी और का
फुर्र हो जाती है

जिंदगी भी गजब खेल
हमे दिखलाती है
वो ख्वाब भी दिखाती है
तन्हा भी छोड़ जाती है
तन्हा भी छोड़ जाती है

– देव

Exit mobile version