Site icon DevKeDilSe

हां, अब मैं मोहब्बत नहीं करता

Advertisements

सालो की मोहब्बत के बाद
की बेवफ़ाई उसने
कि अब में वफा की उम्मीद नहीं करता


हां, अब मैं मोहब्बत नहीं करता

शराबखाने से दूर, था आंशिया बनाता
बिन पिए ही सुरूर था आ जाता
अब, दोस्तों के साथ जाम हू पीता
पर नशा नहीं करता

हां, अब मैं मोहब्बत नहीं करता

मिल जाते है यार हर मोड़ पे
बिताते है, कुछ पल माहौल में
हाल ए दिल बयां करते है
पर, दिल को अपने से जुड़ा नहीं करता

हां, अब मैं मोहब्बत नहीं करता

Exit mobile version