Site icon DevKeDilSe

तू बदल गई है

Advertisements

तू बदल गई है
जो हुआ करती थी
अब नहीं रही है
तू बदल गई है

चूल्हे में झोक के दिन अपना
अपनों को खुश रखने में
खुद को भूल गई थी
वक़्त भी मात खाने लगा था
सूरज भी तुझसे हारने लगा था
चांद, तुझे ना देख सका था

किन्तु अब, तू आगे बड गई है
तू बदल गई है

एड़ियों में पड़ी दरारे चिल्लाती थी
उंगलियों में चाकू से बनी धारिया पुकारती थी
सुफेदी तेरे बालों से झाकने लगी थी
और तू मागशूल अपने कामों में
कमर के दर्द को भूल,
सबको सुलाने लगी थी

किन्तु, अब तू बेफिक्र सोने लगी है
तू बदल गई है

अब तू खुद को जीती है
मतलबी थे सब, छोर गए एक दिन
अब तू आइने को कुछ पल देती है
भूला कर भूत अपना, खुल के हसती है
कभी लोग यू ही खूबसूरत बोलते थे
अब बला की खूबसूरत लगती है

ये मैं नहीं, तेरी तस्वीर बोलती है
तू अब बिंदास जीने लगी है

हां, तू सच में बदल गई है

देव

Exit mobile version