Site icon DevKeDilSe

रिश्ते जुड़ते है…

Advertisements

रिश्ते जुड़ते है
फिर टूट जाते है और
रह जाती है कुछ यादें
दिल किसी कोने में
टेबल के नीचे
पलंग के पीछे
धूल खाते हुआ
और जब कभी
अकेले में
वक़्त की तस्वीरों से
झाड़ते हुए धूल
दिख जाती है फिर
वहीं यादें
और फिर कर जाती है
हरा नसूरों को

देव

Exit mobile version