Site icon DevKeDilSe

हर साल, और निखर जाती है

Advertisements

ऑफिस की फाइल के पन्नों को पलटते हुए
चश्मे को आंखो के बीच एडजस्ट करते हुए
तिरछी नज़रों से कभी नजर मिलाते हुए
मिला था मैं आज उससे, काफी की चुस्की लेते हुए

आज भी, चेहरे पर वहीं रौनक रहती है
मुस्कुराती है, तो हल्की से हंसी निकलती है
आज भी, चलते हुए थम जाते है पांव
जब भी वो लंबी आह लेती है

कौन कहता है, उमर बड़ने से
उमर बड जाती है
वो तो हर साल, और निखर जाती है
और बिजलियां गिराती है

देव

Exit mobile version