Site icon DevKeDilSe

तू साथ है मेरे यही जानते है लोग….

Advertisements

यू तो तेरी गली में
फसाने बहुत हुए है
तेरे मेरे मर्तबा
अफसाने बहुत हुए है

मेरे इश्क़ के किस्से
अब भी सुनते सुनाते है लोग
तेरे ना होने की वजह
नहीं जानते है लोग

बहाने हजार बना दिए
कहा मानते है लोग
फिर भी वहीं सवालात
दोहराते है लोग

माना तू चाहती है
मुझको उससे कम
मेरी चाहत को कहा
कम मानते है लोग

आज भी जब निकलता हूं
मोहल्ले से तेरे
तू साथ है मेरे
यही जानते है लोग

देव

Exit mobile version