Site icon DevKeDilSe

तेरा अहसास है हर पल पास मेरे…

Advertisements

मेरी दुनिया औरो से अलग
जिसमे तेरी जुस्तजू है
तू मिले जरूरी नहीं
दिल में बस तेरी आरजू है

तेरे लिए धड़कता है ये दिल
तेरे नाम को तरसता है ये दिल
मोहब्बत है तझसे
समझता हैं ये दिल
बताने से तुझे
फिर क्यूं डरता है ये दिल

तू दूर होकर भी पास है मेरे
तेरे दर पर ख़तम होते
अरमान है मेरे
तेरा नाम आता है
हर सांस में मेरे
तू गैर सही, पर पास है मेरे

माना मुझसे तू है दूर बहुत
तेरा अहसास है हर पल पास मेरे

देव

Exit mobile version