Site icon DevKeDilSe

नहीं रहेगी ये जिंदगी…

Advertisements

सफ़र तो सफ़र है
लोग मिलते है हर मोड़ पर
बिछड़ने के लिए
यादों की किताब में
कुछ और पन्ने
जोड़ने के लिए

फ़ुरसत के पलो में
पड़ते रहते है बीते पलो के
किस्से कहानियां
कुछ दर्द भरे नगमे
कुछ खुशहाल अठखेलियां

यही तो है, जो तब काम आएगा
जब, तन्हा रहूंगा मैं
और यादों को साथ पाऊंगा
यादों में मिलेंगे यार अपने
यादों में देखेंगे प्यार के किस्से
यादों में जिएंगे, फिर से जिंदगी
जिंदा रहेंगे यादों में यारो की
जब नहीं रहेगी ये जिंदगी

देव

Exit mobile version