Site icon DevKeDilSe

बस तेरे बदनाम हो जाने डरता हूं….

Advertisements

तेरे दीदार को अक्सर तरसता हूं
इसीलिए छुप छुप कर मिलता हूं
फ़िक्र नहीं मुझे जमाने से
बस तेरे बदनाम हो जाने से
डरता हूं

तेरी आगोश में सिर रख लू अपना
भुला दू गम जहां के अपने
मेरे बालो को सहला दे अंगुलियों से अपने
चैन से सो जाऊं कुछ पल
बस यही चाहत रखता हूं
पर, अपनी चाहत पर लगाम रखता हूं
बस तेरे बदनाम हो जाने से
डरता हूं

तेरी खवाहिशे अपनों मंजिल बना लू
तेरे सपनों को हकीकत बना दू
चांद तारे तोड़ने की बात नहीं
सितारों से रोशन एक घर बना दू
पर साथ तेरे रहने से बचता हूं
बस तेरे बदनाम हो जाने
डरता हूं

देव

Exit mobile version