Site icon DevKeDilSe

कमसिन हूं कमजोर ना समझो तुम

Advertisements

मुझे कमजोर समझने वालो
समहल जाओ यू ताकने वालो
मुझे खिलौना ना समझो तुम
कमसिन हूं कमजोर ना समझो तुम
अब मैं तुम्हारा प्रतिकार करूंगी
गर पड़ी जरूरत तो संहार करुगी

दया दिखाना बंद करो अब
स्त्री पर ना जुर्म करो अब
मेरा सम्मान तू करना सीख
अपनी पे अाई तो मांगेगा जान की भीख
मैं चंडी में दुर्गा बन कर
सिर तेरा धड से अलग करुगी
गर पड़ी जरूरत तो संहार करुगी

देव

Exit mobile version