Site icon DevKeDilSe

मैं अब थर्टीन हो गया हूं

Advertisements

क्या आपको नहीं लगता,
अब मुझे एक फोन चाहिए,
एप्पल की वॉच, एक फिटनेस बैंड, और फैंसी क्लॉथ चाहिए,

अचानक से अाई, इस डिमांड पर
मैं चकित हुआ, पलटा, देखा,
था वो मेरा बेटा,
पूछा, ऐसा क्या हो गया है,

बोला, अब मैं यू/ए फिल्म देखने लायक हो गया हूं
पापा, अब मैं टीन हो गया हूं,

आप ही कहते थे ना,
क्या खिलौने मांगते रहते हो,
चलो, अब मैं खिलौने नहीं मांगूंगा,
लेकिन, आपके गैजेट्स से काम चला लूंगा,
और न्यू टेक्नोलॉजी के बारे में,
आपको सलाह दिया करूंगा,
देखो, आपके लिए,
एक फिटनेस बैंड आर्डर हो गया है,
देखो, आपका बेटा, टीन हो गया है,

अब तो, कुछ बातो में,
मुझे भी इन्वॉल्व किया जाएगा,
सब नहीं तो कुछ निर्णयों में,
मुझसे मशवरा किया जाएगा,
हां, मुझसे उम्मीदें भी बाद जाएंगी,
किचेन में हाथ बटाने में,
मेरी बारी भी आएगी,
पर खुश हूं, अब मुझे बच्चा कह कर,
अंदर नहीं भेजा गया है,
क्यूं कि, आपका बेटा टीन हो गया है,

पापा, अब मैं हूं, आपके साथ,
मेरे हाथो में है, आपका हाथ,
समझ सकता हूं, आपको अब,
फिकरें आपकी, शेयर करूंगा सब,
मैं अब थोड़ा संजीदा, थोड़ा संगीन हो गया हूं,
मैं, अब थर्टीन हो गया हूं।
मैं अब थर्टीन हो गया हूं।।

देव

Exit mobile version