Site icon DevKeDilSe

जाने, वक़्त कब निकल गया

Advertisements

कुछ पल, यारो के संग,
कुछ बातें, कुछ यादें,
कुछ किस्से, नए पुराने,
बातें यारो की, जज्बात यारो के,
कुछ इधर की, कुछ उधर की,
ना जाने किधर किधर की,
पहला प्यार, पहला इकरार,
पिछली गर्लफ्रेंड का,
गुस्से वाला किरदार,
कुछ नगमे, कुछ गाने,
कुछ मोहब्बत के फसाने,
कुछ चाहत की बातें,
कुछ सुनसान रातें,
कुछ बेकार बहाने,
कुछ बेसुरे तराने,
ना जाम, ना कोई काम,
होठों पर हसीं,
उसकी बातें, जों नहीं फसी,
और बचपन का क्रश,
पड़ोसन का बांकपन,
बहुत कुछ तो बांटा,
फिर भी कम पड़ गया,
जाने वक़्त कब निकल गया,
जाने, वक़्त कब निकल गया।।

देव

Exit mobile version