Site icon DevKeDilSe

बस हक होगा तेरा

Advertisements

कर चुका हूं, गलतियां,
अपने ही हाथों से,
अब लबों पर मेरे,
बस नाम होगा तेरा

अरमान है तेरे हजार,
बंद दिल की तिजोरी में,
हर ख्वाहिश अब तेरी,
मेरा ख्वाब होगी,

नहीं जानता, गर
तुझको भी है, मोहब्बत मुझसे,
पर तेरी ख़ुशी में छिपी,
मेरी खुशी भी होगी,

माना, नहीं दे सकता हूं,
चुटकी भर सिंदूर तुझे,
यकीन कर, पर प्यार मेरे
बस हक होगा तेरा,

देव

Exit mobile version