Site icon DevKeDilSe

दिल तो आज भी धड़कता है

Advertisements

दिल तो आज भी धड़कता है,
जब सामने तू आती है,
माना तू दूर है बहुत,
तेरी याद बहुत आती है,

बस, साथ में ही तो नहीं,
मगर साथ तो हरदम है,
तेरा चेहरा, तेरी आशिक़ी,
मेरे इस दिल में कायम है,

आंखे मूंद, तुझे देख लेता हूं,
तेरी रूह को महसूस करता हूं,
तू ना चाहे मुझे कोई बात नहीं,
ये दिल बस तेरे लिए धड़कता है।।

देव

Exit mobile version