Site icon DevKeDilSe

हां, कभी कभी, उम्र झूठी बता देती हूं।

Advertisements

कोई पूछता है, तो टाल देती हूं,
कभी कभी, उम्र झूठी बता देती हूं,

वैसे तो बालों में, चांदी देखने लगी है,
कभी रंग तो अक्सर, मेहंदी ही लगा लेती हूं,
हां, कभी कभी, उम्र झूठी बता देती हूं,

ख्वाहिशें सजने की, कैसे छोड़ दूं मैं,
जश्न के बहाने, मेकअप करा लेती हूं,
हां, कभी कभी, उम्र झूठी बता देती हूं,

अब कहा, कोई देखता है, उजड़े बागानों को,
खुश रखने को खुद को, किस्से सुनती हूं,
हां, कभी कभी, उम्र झूठी बता देती हूं।

Exit mobile version