Site icon DevKeDilSe

यह बातें यह राते, अधूरी मुलाकाते

Advertisements

यह बातें यह राते, अधूरी मुलाकाते
यह शर्मा के तेरा पल में छुप जाना
हाथों से अपना चेहरा छिपा ना
निगाहों से हाले दिल का बताना
कुछ तो हुआ है कुछ हो गया है
दिल यह मेरा कहीं तो खो गया है
कुछ पल यह तेरे संग में बिताना
निगाहों निगाहों में मोहब्बत जताना
तेरे बालों की छांव में कुछ पल बिताना
तेरी बात सुनना और सर को हिलाना
कैसे कहे हम को मोहब्बत नहीं है
बस कहने की तुझको हिम्मत नहीं है

देव

Exit mobile version