Site icon DevKeDilSe

कब रिश्ते गुमशुदा हो गए

Advertisements

पहले जो हम हुआ करते थे,
वो अब मैं हो गए,
पता ही नहीं चला कब,
रिश्ते गुमशुदा हो गए।।

मिसालें देता था जमाना, जिन
मुसाफिरों की, वो राहें बदल, खो गए
पता ही नहीं चला,
कब रिश्ते गुमशुदा हो गए,

खोखली कर, अपनी ही बुनियाद,
घर मकान, मकान खंडहर हो गए,
पता ही नहीं चला,
कब रिश्ते गुमशुदा हो गए,

देव

Exit mobile version