Site icon DevKeDilSe

क्यूं ना ताउम्र, इश्क़, बस इश्क़ करते रहे

Advertisements

उसने कहा, अंडरस्टैंडिंग और केयरिंग,
के मायने पल में ख़तम हो जाते है,
जब, एक लड़का, और एक लड़की,
रिश्तों में बंध जाते है,

पर रिश्तों में बांधना क्यूं है,
मोहब्बत को ख़तम करना क्यूं है,
समाज के दिए नाम, बस रहने दो समाज तक,
मुझे मुझसे, तुम्हे तुमसे, दूर करना क्यूं है,

क्यूं ना, बस, एक दूसरे का हाथ थाम ले,
रास्ते लंबे है, बस साथ में चलते चले,
वादे और कसमे तो अक्सर टूट जाते है,
क्यूं ना ताउम्र, इश्क़, बस इश्क़ करते रहे।।

देव

Exit mobile version