Advertisements
अब कहा प्यार दिल से होता है,
पहले, प्रश्नों का पर्चा, तैयार होता है,
जात पात, तो मिटा दी है मगर,
बैंक बैलेंस अहम किरदार होता है,
कितना कमाते हो, क्या बचाया है,
मां बाप साथ तो नहीं रहेंगे ना,
सबसे ज्यादा, मुझे प्यार करोगे ना,
गिफ्ट के टैग से, मोहब्बत को नापा जाता है।।
मोलभाव किया जाता है,
नीलाम किया जाता है,
जो बोली ज्यादा लगता है,
अब वही प्यार पाता है।।
देव
