Site icon DevKeDilSe

तू है तो जिन्दगी है।

Advertisements

तू होती तो कुछ और बात होती,
बस, तू ही होती, तो क्या बात होती,
जब तू नहीं, मेरे पास पल को,
ना सुबह है आती, ना शाम होती,

ख्यालों में मेरे, बस तेरा बसर है,
बातों पर मेरी, तेरा ही असर है,
तुझे देखकर, सुबह मेरी है होती,
तेरी जुल्फों में, मेरी शाम सोती,

तू नहीं है यहां, मगर यही तो कहीं है,
मेरे ख्वाबों में, धड़कनों में बसी है,
मेरी ख्वाहिशें, तुझ तक सिमटने लगी,
तू है तो जिन्दगी, पूरी सी लगी है।।

देव

26/08/2020, 12:01 am

Exit mobile version