Site icon DevKeDilSe

अब बस तुम्हारे साथ रहूँगा।

Advertisements

बहुत हो चुका काम,
अब बस तुम्हारे साथ रहूंँगा,
अब बस, तुम्हारा साथ दूंगा।

जाने कितने बसन्त, यूं ही,
इंतजार में निकाल दिए,
करवा चौथ की थाली ले,
आंगन में इंतजार किए,
अब है त्योहार, तुम्हारे साथ मनाऊंगा,
अब बस, तुम्हारा साथ दूंगा।

तुम्हे पाने के लिए ही तो,
ये नौकरी करना जरूरी था,
वरना, ख्वाहिशों का असीम
भंडार मेरे भी दिल में था,
अब हमारी, ख्वाहिशें पूरी करूंगा
अब बस, तुम्हारा साथ दूंगा।

मैं दफ्तर में, व्यस्त था,
जब तुम मुझे याद करती थी,
जब मैं तुम्हारा साथ ढूंढता था,
तुम गृहस्थी में लीन थी,
अब है वक़्त, तुम्हारे पास रहूंगा,
अब बस, तुम्हारा साथ दूंगा।

बहुत हो चुका काम,
अब बस तुम्हारे साथ रहूंगा,
अब बस, तुम्हारा साथ दूंगा।।

देव

06/09/2020, 10:50 pm

Exit mobile version