Site icon DevKeDilSe

कुछ अधूरी मुलाकाते!

Advertisements

कुछ अनकही बातें,
कुछ अधूरी मुलाकाते,
कुछ अधबुने सपने,
कुछ अधसोई रातें,

कुछ आधे लिखे पन्ने,
कुछ अधूरे किस्से,
कुछ अंतहीन कहानियां,
कुछ खोए से अपने,

कुछ दबे जज़्बात,
कुछ छूटता सा हाथ,
कुछ तन्हा शामे,
कुछ अधबुने तानेबाने,

बहुत कुछ, छूट सा गया,
वक्त हाथो से, यू निकल गया,
फिर भी, तुम वही हो,
अब भी, जह़न में, बसी हो।।

देव

26/12/2020, 6:35 pm

Exit mobile version