Site icon DevKeDilSe

ऐ वक्त ठहर जा!

Advertisements

ठहर जा, ऐ वक्त ठहर जा,
मेरे हुजूर है, मेरे दामन में,
कुछ पल ही सही, सब्र तो कर,
मेरे हुजूर है, मेरे दामन में।
उम्र गुजर गई, इंतज़ार मे उनके
आज आए हैं वो, महफिल में मेरे,
थोड़ा थम जा, सांस तो ले ले,
उतार लूं सूरत, मेरी नजरों में।
ठहर जा, ऐ वक्त ठहर जा,
मेरे हुजूर है, मेरे दामन में।
कुछ दूर ही सही, चले तो वो सही,
थाम कर हाथ मेरा, अपने हाथो मे,
रुक नहीं सकता, तो साथ चल पड़ा,
समा तो लेने दे उसे, मेरी सांसों में।
ठहर जा, ऐ वक्त ठहर जा
मेरे हुजूर है, मेरे दामन में।।
देव
03/02/2021, 11:31 am

Exit mobile version