Site icon DevKeDilSe

जरूरी नहीं, कोई नाम दिया जाए

Advertisements

थोड़े नासमझ कुछ नादान
थोड़े शैतान, कुछ परेशां
बन जाओ जरा सा
जरूरी नहीं, जिंदगी
हरदम मुकम्मल गुजरे

कभी बिना उम्मीद के
इश्क़ करके देखो
जरूरी नहीं, हर बार प्यार में
धोखा खाया जाए

कुछ वक़्त, करीब मेरे
गुजारो तुम यू ही
जरूरी नहीं, हर रिश्ते को
कोई नाम दिया जाए

देव

Exit mobile version