Site icon DevKeDilSe

आज शहीद हो गया

Advertisements

भारत की औलाद है वो
जो वतन पर मिट गया
एक और देश का लाल
आज शहीद हो गया

चला मिटाने था आतंक
बचाने लहू हमारा
छोड़ सिंदूर अधूरा
घर पर वो नन्ही बाला

बांधे कफ़न वो सर पर
वो शेर बन गया

एक और देश का लाल
आज शहीद हो गया

न्योछावर वो कुंवर
भंवर ले जां हथेली पर
छोटी सी है उमर
ना देखी जवानी पल भर

इस धरती मां के क़दमों में
कुर्बान हो गया

एक और देश का लाल
आज शहीद हो गया

Exit mobile version