Site icon DevKeDilSe

तेरे संग चलना, ता जिंदगी मुझे….

Advertisements

तुझे साथ लेकर चलूंगा
तेरा हाथ थामे रहूंगा
मुश्किलें मिलेगी पता है हमे
तुझे आगोश में समाके रखूंगा

ठोकर लगे या गिरे हम कभी
ये हाथ थामे रहेंगे सदा
पुरानी बातों को छोड़ पीछे
लिखेंगे हमेशा नई दास्ता

दिल में समा के रखूंगा तुझे
जेहन में मेरे, बस तू ही है
मोहब्बत है तुझसे, बस तुझसे है
तेरे संग चलना, ता जिंदगी मुझे
तेरे संग चलना, ता जिंदगी मुझे

देव

Exit mobile version