Site icon DevKeDilSe

नन्हे मुन्नों कि नगरी

Advertisements

नन्हे मुन्नों कि नगरी में
चला है ये मस्त मौला
आज तो मस्त भरेगा
खुशियों का ये झोला

कोई बैठा शांत यहां
बड़ी गहरी सी सोच में
कोई बना अफसर यहां
भर्ती करता सिपाही फौज में

डॉक्टर के हाथो होता
ऑपरेशन मिस्टर एक्स का
टेलीकॉम की इंडस्ट्री में
करता बिजनेस कोई फैक्स का

कुछ है हेरां थोड़े परेशा
जाए कहा कोई तो बताए
लंबी लंबी लाइन नहीं है
पिज़्ज़ा बनाए या चट कर जाए

नन्ही सी परी
निकली सजधज कर
फैशन करने वो रैंप पे
सुपर मेन बने इक मिस्टर
चड्डी पहने पेंट पे

- देव
Exit mobile version