Advertisements
इक तू ही तो है
जो हर पल साथ होता है
ग़म हो या खुशी
तेरा अहसास होता है
लोग ढूंढ़ते है,
क्यू तुझे
मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे में
तू जब हर कण
में होता है
जब, कहते है
हर रूह तेरा अंश है
तो तू मुझमें भी
रहता है
और क्यूं डरते है
लोग तुझसे
मैं ना आज तक
समझ पाया,
क्या कोई मां
या पिता भी
अपने बच्चो का
बुरा चाहता है
देव
