Advertisements
आज अरसे बाद,
उससे कुछ पल बात में,
उसने जाने क्या कुछ कह दिया,
बड़ा शांत था ये मन,
जो अर्सो से,
कुछ लब्जों ने,
झकझोर दिया।
गीले शिकवे, नहीं है
उसकी बातों में,
बस, हर बात में ,
हंसती है,
हां, वो खुश दिखने के,
हजार जतन करती है।
कितना छुपाएगी हमसे,
यूं ही नहीं बने यार तेरे,
तेरे हर लब्ज़ से,
जान लेते है हाल ए दिल।
देव
