Site icon DevKeDilSe

जब दोस्त, तू साथ होता है

Advertisements

Happy friendship day!!!

दोस्त, ये कोई रिश्ता नहीं
बस, एक नाम है
हमेशा से साथ नहीं है
पर बहुत खास है

टूट गए रिश्ते पल में
जो जन्म से बांधे मुझको थे
मिला यार, अनजान डगर पर
बैठा हर पर साथ है

अरे, तुम तो आते ही नहीं हो,
तुम्हे हमारी याद नहीं आती,
जब देखो खाली हाथ आ जाते है
ये सब आवाज नहीं आती
जब भी दस्तक देता हूं
यारो के दर पर
दरवाजा खोलते ही, बस यही सुनता हूं
कमिने, आ गया तू, गले लग जा

और फिर, बस हसीं, खिलखिलाहट
कुछ नई, कुछ पुरानी बुदबुदाहट
कुछ यारो के हालात पर हसना
कुछ यारो के जज्बात पे रोना

भूल कर, दुनिया जहां की रस्में
बस, यारो के संग मटकना
कार में से सिर निकाल चिल्लाना
अपने हाथो से कचोरी खिलाना
तेज बारिश में भीगते हुए,
बाइक को दौड़ाना
दोस्त की गरलफ्रेंड को
दोस्त के खिलाफ भड़काना
पिताजी की बोतल से
दारू चुराना
कोल्डड्रिंक में मिला,
थियेटर में पिलाना

बस, कुछ पल ही सही
जिंदगी को जीना
दुखो को भूल
कुछ पल खुश होना

बस तभी होता है
जब दोस्त, तू साथ होता है

देव

Exit mobile version