Advertisements
नन्हे नन्हे हाथों को
बड़े सलीके से हिलाते हुए
चेहरे की पलकों को बनाते
आंखो को झिलमिलाते हुए
कभी होठो को मिचकाना
कभी थोड़ा रुक कर
कुछ सोच कर
कुछ और बोल जाना
उसकी लगातार चलती बातों का
ट्रेन की पटरी की तरह
दूर तलक जाना
और हर एक प्रश्न पर
बड़ा सा निबंध
उत्तर में पाना
फिर भी, किसी के माथे पर
हल्की सी शिकन का ना आना
जैसे, पैसों की बारिश में
बिना थके बटोरना
लगे थे सब उसकी तुतलती जबान में
उसकी सारी कहानी सुनना
कितनी, परवाह से हर बात को
बड़े गौर और सोच कर बताती है
वो हर बात समझने के लिए
ठहर सोच कर, शब्द लाती है
कभी सोचता हूं कितनी प्यारी सी
दिखती है ये
कभी सोचता हूं, हमसे बहुत आगे
निकली है ये
अभी उतरी पारियों के देश से
परी है ये
कोई और नहीं, नन्ही सी
प्यारी से, पौशिका है ये।
देव
