Site icon DevKeDilSe

पर दिल अभी जवान है

Advertisements

माना, बालों में रंग लगा है,
पर दिल अभी जवान है,
कुछ नया देख, आती
मेरे होंठो पर भी मुस्कान है,

आज भी, बड़े जतन से,
सेल्फ़ी अपनी लेती हूं,
इंस्टाग्राम फेसबुक पर,
अपना स्टेटस चेंज करती हूं,

रातों में, मैं भी अक्सर जागती हूं,
बच्चो से नज़रे बचा,
घर से निकलती हूं,
चाय की टपरी पर,
दोस्तो से मिलती हूं,

आज भी, अपने पर्स में,
लिपस्टिक, नेलपेंट रखती हूं,
और जब मन होता है,
विंडोज शॉपिंग कर लेती हूं,

और हां, मेरे भी काफी यार है,
बस, कुछ हमउम्र,
कुछ ट्वेंटीज या थर्टीज के पार है
सीखा भी है बहुत कुछ उनसे,
और सिखाया भी है,
बिंदास जीने का फितूर
मैंने लगाया भी है,

जिनको अपना समझा था
जब पल में पराए हो गए
कुछ पराए थे यही कही,
कुछ पल को साथ हो गए,

जो राह में मिलते है अक्सर,
राह में ही, खो जाते है,
मंजिल तक अक्सर हम सभी,
खुद ही तो तय कर पाते है,

अब यकीन है बस खुद पर,
खुद ही से, मोहब्बत हो गई,
जिंदगी जो खो गई थी,
अब यार मेरी हो गई।।

देव

Exit mobile version