Site icon DevKeDilSe

चांद खुद है, आज शरमाया

Advertisements

आज फिर उसकी याद में,
उसकी प्रोफ़ाइल पिक देख डाली,
उसका मुस्कुराता चेहरा देख,
दिल ने एक आह निकली,

बला की खूबसूरती, खुदा ने
कैसे जमीं पर उतारी,
चमन में रोशनी फैली,
कलियां गुल बन गई सारी,

घनी जुल्फों से झांकता,
चेहरा उसका मुस्कुराता,
नजर भर देख क्या ले उसको,
चांद खुद है, आज शरमाया,

देव

Exit mobile version