Site icon DevKeDilSe

सैलरी स्लिप देखा जाता है।।

Advertisements

पैसा, आज पहली बार पता चला,
कितनी importance है इसकी लाइफ में,
नहीं हो हद से ज्यादा, अधूरी रह जाती है,
मोहब्बत को पाने, की ख्वाहिशें।

और ऐसा नहीं, कि तुम जिसे चाहोगे
बस वही, उम्मीद जताएगी,
तुम्हे जो चाहेगी, वो भी एक दिन,
पैसे की ही डिमांड ले कर आएगी।।

कहने को तो वक़्त, equality का आया है,
जहां देखो, लोगो ने मोर्चा सम्हाला है,
दहेज को, सबसे बड़ी बुराई बताया जाता है,
मगर, आज भी, शादी के लिए,
सैलरी स्लिप देखा जाता है।।

देव

Exit mobile version