Site icon DevKeDilSe

दिल की भी सुन लो, तुम कभी

Advertisements

बढ़ते बढ़ते, कुछ कदम,
रुक जाना, चाहिए कभी,

पूछते पूछते, कुछ सवाल,
थम जाना, चाहिए कभी,

वक़्त को भी, थोड़ा वक़्त,
देदो जरा, तुम कभी,

शाम अपनी, छत पर गुजारो,
निहारो नजारे, तुम कभी,

उम्र गुज़र, रही है यूं ही,
सांसों को गिन लो, तुम कभी,

आवाज दिल भी, दे रहा है,
दिल की भी सुन लो, तुम कभी।।

देव

Exit mobile version