Advertisements
इस वर्चुअल दुनिया में, रियलिटी ढूंढ रहा हूंँ,
रिश्ते तो बहुत है, मोहब्बत ढूंढ रहा हूंँ।
यूं तो हर सफर में है, कोई साथी मेरा,
जिन्दगी के सफर का, हमसफ़र ढूंढ रहा हूंँ।
मुलाकातें तो होती है, दिल भी मिलते है,
जो मुझे चाहे, वो एक दिल ढूंढ रहा हु।
सुना है, जिन्दगी अक्सर, दूसरा मौका देती है,
मंजिल तो मिल गई, बस रास्ते ढूंढ रहा हु।
देव
25/09/2020, 10:08 am
