Site icon DevKeDilSe

कुछ कदम ही सही, तुम अगर चल पड़ो

Advertisements

कुछ कदम ही सही, तुम अगर चल पड़ो,
थाम लूंगा, हाथ तेरा, तुम अगर, हाँ कहो।

मेरा दिल, मेरा घर, हर जगह खाली है,
तू बस, तू ही तू, मेरे ख्वाबों में आती है,
इक बार ख्वाबों में, अपने मुझे बसा तो लो,
थाम लूंगा, हाथ तेरा, तुम अगर, हाँ कहो।

सब्र है, मुझमें बहुत, वक्त पर बचा है कम,
उम्र का क्या पता, कब निकल जाएं दम,
संग मेरे, तुम जरा, कुछ वक्त गुजार सको,
थाम लूंगा, हाथ तेरा, तुम अगर, हाँ कहो।

कुछ कदम ही सही, तुम अगर चल पड़ो,
थाम लूंगा, हाथ तेरा, तुम अगर, हां कहो।

देव

14/10/2020, 9:28 am

Exit mobile version