Advertisements
तेरे रंग को देख, मैंने रंग बदल डाला,
तेरे ढंग को देख, मैंने ढंग बदल डाला।
तू जब से, मेरी दुनिया में आईं है,
मैंने खुद को, तुझमें है पाया।
तेरे सपने, मेरे सपनो का, है हौसला,
मेरे सपनो ने, नए पंखों को है अपनाया।
माना, तू परछाई है मेरी, मगर
तेरी परछाई में, मेरा अक्स नजर आया।।
देव
08/11/2020, 9:23 am
