Advertisements
चलो, आज कुछ अच्छा करते है,
थोड़ी जिन्दगी जी लेते है,
बहुत हुई फिक्र कल की,
आज की बात करते है,
थोड़ी जिन्दगी जी लेते है।
जो रह गया, सो रह गया,
जो हैं, उनके साथ चलते है,
थोड़ी जिन्दगी जी लेते है।
गम है तो बहा लो आंसू,
फिर ढेर सारा हंस लेते है,
थोड़ी जिन्दगी जी लेते है।
ये इश्क़ ही तो है, जो रहेगा,
चलो, मोहब्बत करते है,
थोड़ी जिन्दगी जी लेते है।।
देव
07/01/2021, 10:23 pm
