एक बार, मोहब्बत करते है।

फिर से,हाँ फिर से सिलसिला,
नया शुरू करते है, फिर से,
फिर से, एक बार, मोहब्बत करते है।

फिर से जी लेते है, कितना मरेंगे,
कितना जो गुजर गया,
उसे याद करेंगे, चलो फिर से,
एक नई जिन्दगी शुरू करते है,
फिर से, एक बार, मोहब्बत करते है।

शाम भी ढल गई, रात भी स्याह है,
निकल ही जायेगी,
सुबह हर रात के बाद,
उतनी ही हसीन आयेगी,
फिर से उस लालिमा में उन्माद करते है
फिर से, एक बार, मोहब्बत करते है।

देव

23/09/2020, 9:41 am

Leave a Reply