Site icon DevKeDilSe

कुछ कदम साथ चलते है।।

Advertisements

ज्यादा का पता नहीं, मगर
थोड़ी ही सही, खुशियां बांट लेते है
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।
थाम कर हाथ में हाथ,
कुछ तुम्हारी, कुछ मेरी,
बात करते है, छिपे है
किस्से कई अपने,
कुछ खुशी के, कुछ गम के,
चलो, हम बता देते है।
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।
वो को तेरे आंसू है, जो
अक्सर छलक जाते है,
तेरी नज़रों से निकाल,
मेरी आंखो में डाल देते है,
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।
भुलक्कड़ हूंँ, दर्द
अक्सर मैं, भूल जाता हूंँ,
बहुत लम्हे है, याद कर,
जिन्हें मैं हंसता जाता हूंँ,
सारी हंसी मेरी, तेरे
चेहरे पर डाल देते है,
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।
तू कहती है, नहीं पता,
तुझे, है प्यार क्या होता,
और मेरे घर मे है बस,
प्यार का व्यापार है होता,
वो सारा प्यार, आपस में,
है हम बांट लेते है,
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।
ज्यादा का पता नहीं, मगर
थोड़ी ही सही, खुशियां बांट लेते है
चलो, कुछ कदम साथ चलते है।।
देव
25/01/2021, 12:40 am

Exit mobile version