Site icon DevKeDilSe

जिंदगी और भी है जीने को

Advertisements

कब तक लकीरों को पीट
जख्मों को हरा करती रहेगी

पत्थरों पे सर मारेगी
चोट तुझको ही लगेगी

भूलना ही बेहतर है अक्सर
ज़ख्म दिल पर है जो लगे

जो बची है जिंदगी , वो भी
दर्द ए नासूर ना बन जाए

और भी है, जो चाहते है
तुझे तुझसे भी ज्यादा

नज़रे उठा के देख
जिंदगी और भी है, जीने को

Exit mobile version