Site icon DevKeDilSe

यारों की महफ़िल

Advertisements

कौन कहता हैं
मैं तन्हा हूं
पागल है लोग
नहीं जानते
यारो की महफ़िल
साथ रहती है

जब भी मैं
याद करता हूं
उनकी यादें
साथ होती है

कोई रिश्ता
कोई नाम नहीं उनका
बस, याद करो
आस पास, बस उनकी
बात होती है

खुदा, कुछ ना दे
कोई शिकवा नहीं
जिए यार मेरे, साल हजार
बस यही फरियाद रहती हैं

देव

Exit mobile version