Site icon DevKeDilSe

लेफ्ट- राइट

Advertisements

लेफ्ट पे राइट
राइट पे लेफ्ट
करना सीख गई हूं
तेरे लेफ्ट राइट को ठीक करने में
अपना राइट लेफ्ट भूल गई हूं

वैसे, कार तो मैं भी उम्दा चलाती हूं
पर, बगल की सीट पर, जब तू होता है
हर सिग्नल तोड़ जाती हूं

और तेरे चेहरे की घबराहट पे
हसीं आती है
और पीछे बैठी वो, अपनी आंखो से
हाथ तक नहीं हटाती है

बस दुआ करती है, सही सलामत घर पहुंचा दो मुझे
मैं अपनी बेटी की, इकलौती मां कहलाती हूं

देव

Exit mobile version