Site icon DevKeDilSe

नया साल

Advertisements

कुछ पल का बचपना,
कुछ पल की हंसी,
कुछ मीठी मीठी सी यादें,
कुछ बातें, खट्टी मीठी,

थोड़ा हसीं मजाक,
थोड़ी सी नोक झोक,
थोड़ा सा इतराना,
थोड़ा सा शर्माना,

कभी इंतेज़ार,
कभी चुपचाप होता प्यार,
कभी तिरछी नजरो से देखना,
कभी, मोबाइल में, फोटो टटोलना,

सब कुछ ही तो था,
जो बीत गया,
पिछला साल, ना जाने
कितने हसीन यादें दे गया,

अब नया साल आया है,
अपने संग, कुछ नए किस्से,
कुछ नई कहानियां,
कुछ नए रिश्ते,
कुछ नए तराने लाया है,
जो ढूंढ़ते रह गए, गए साल में,
उनके लिए नई उम्मीदें लाया है,

देव

Exit mobile version