Site icon DevKeDilSe

ना इजहार ए इश्क ही होता है

Advertisements

कर्ज और फर्ज के बीच में,
ये दिल का मर्ज ही तो है,
जो जिंदा रखता है,
बस, इक अदद देख लेते है सूरत तुम्हारी,
दिन और खूबसूरत गुजरता है।।

कहां मिलती है, तसल्ली
बस तेरी तस्वीर देखने से,
तेरे दामन ले रख कर सिर,
मिले कुछ पल तो, बिताने के,

ख्यालों पर भी तो पहरा,
लगा रखा है जमाने में,
ना खुल कर बोल पाते है,
ना इजहार ए इश्क ही होता है

देव

Exit mobile version