Site icon DevKeDilSe

ख्याल ही काफी है, जो थकाएंगे

Advertisements

जरूरी नहीं कि काम किया जाए,
ख्याल ही काफी है, जो थकाएंगे,

दर्द चोट का तो, सह भी लेंगे यू ही,
ज़ख्म दिल के भी, नासूर बन जाएंगे,

घर से तो, निकल जाएंगे, पल में तेरे,
जेहन में बसी यादों को, क्या मिटा पाओगे,

उमर को ना दोष दो, इन सलवटों के लिए,
शिकन लाजमी है, गर फिक्र में वक़्त बिताओगे।।

देव

Exit mobile version