Site icon DevKeDilSe

उसकी याद बाकी है

Advertisements

बेसब्र सा दिन,
बेतरतीब सी रातें
और कुछ अधूरी मुलाकातें,
कुछ अधसिले से सपने,
कुछ बिनकहे किस्से,
उसकी आधी हसीं
मेरी आधी बातें
खो गए है कहीं
उसके तराने,

पर फिर भी,
आस एक बाकी है,
करीब ना सही वो,
उसका अहसास बाकी है,
मेरे जेहन में,
उसकी याद बाकी है।।

देव

Exit mobile version